Breaking News: जोधपुर में चल रहे किसान आंदोलन में किसान नेता पुखराज की हुई मौत

INC News
0

 जोधपुर, राजस्थान।





जोधपुर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, इस आंदोलन में एक किसान नेता की मौत हो गई है। किसान नेता का नाम पुखराज है, जो माणकलाव के रहने वाले है। देर रात पुखराज की तबियत खराब हुई, जहां से पुखराज को।जोधपुर के एमबीएम अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में ही किसान नेता ने दम तोड़ दिया। आज जब किसान पुखराज की कोरोना जांच की गई तो कोरोना जांच भी पॉजिटिव निकली है। 


बिजली बिलों की माफी को लेकर चल रहा है आंदोलन


दरअसल जोधपुर जिले में 1 महीने से बिजली बिलों की माफी को लेकर किसान आंदोलन कर रहे है। पहले किसान इस आंदोलन को अपने तहसील स्तर से कर रहे थे, लेकिन सरकार के कोई एक्शन नहीं लेने से किसानों ने जोधपुर कूच कर डियक और इस आंदोलन के तहत जोधपुर में किसानों ने महापड़ाव डाल दिया। किसानों की मांग है कि इस कोरोना काल मे किसानों के 6 महीने के बिजली बिल माफ होने चाहिए।


बीजेपी ने पुखराज की मौत पर सरकार को घेरा


वही अब पुखराज की मौत एक राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान सरकार को किसान की मौत पर घेरा, उनका आरोप है कि सरकार को बढ़े हुए बिजली कम करने चाहिए। वही ओसियां से पूर्व विधायक भेराराम सियोल ने किसान पुखराज की कोरोना की जांच दुबारा से एम्स में करवाने की भी मांग की है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी इस मौत को लेकर गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default