जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के सियासी संकट के समय कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष भी बदल दिया था, दरअसल यूथ कांग्रेस ले प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर सचिन पायलट के साथ बागी हो गए थे, ऐसे में पायलट कैम्प पर कार्यवाही करते हुए कांग्रेस ने मुकेश भाकर को यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया। मुकेश भाकर की जगह कांग्रेस ने विधायक गणेश घोघरा को यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया, गणेश घोघरा डूंगरपुर विधानसभा सीट से विधायक है।
सोमवार को गणेश घोघरा करेंगें पदभार ग्रहण
सोमवार 24 अगस्त को गणेश घोघरा यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगें, इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सहित कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगें।

Tnxx for comment