जयपुर, राजस्थान।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों में अब आसमान छूना शुरू कर दिया है, राजस्थान प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पास पहुंच गई है, वहीं डीजल भी 83 रुपये के पास पहुंच गया है। पिछले 3 दिनों से लगातार पेट्रोल की कीमतें बढ़ती जा रही है। आज पेट्रोल में 17 पैसे बढ़े है, हालांकि कज डीजल में व्रद्धि नहीं हुई है। जयपुर में आज पेट्रोल के भाव 88.51 है, जबकि डीजल के भाव 82.62 है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल के भावों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि राजस्थान में अगस्त में डीजल के भाव नहीं बढ़े है, प्रदेश में डीजल के भाव स्थिर ही है। राजस्थान के अलावा हम अन्य शहरों की बात करे तो दिल्ली में 81.35 रुपये, अहमदाबाद में 78.71 रुपये, चेन्नई में 84.41 रुपये, कोलकाता में 82.87 रुपये के भाव है।

Tnxx for comment