सोमवार फिर शुरू होगी राजस्थान में बारिश, जाने किस जिले में कब-कब होगी बारिश

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान प्रदेश में अगस्त महीने में काफी अच्छी बारिश हुई, पहले राजस्थान में बारिश की मात्रा कम बताई जा रही थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बरसात ने इसमें काफी व्रद्धि कर दी। राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन गए, राजधानी जयपुर में बागी बाढ़ आ गई। हालांकि अभी भी राजस्थान में हर दिन बारिश हो रही है, लेकिन कई जिलों में 2 दिन स्व मौसम साफ है, अब एक बार फिर राजस्थान में मानसून जोर पकड़ने जा रहा है, सोमवार 24 अगस्त से राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अब हम आपको जिलेवार बारिश का आंकड़ा बताने जा रहे है।


जाने कब कौनसे जिले में होगी बारिश


राजधानी जयपुर में 24 अगस्त से बारिश शुरू होगी और यह बारिश 30 अगस्त तक हर दिन होगी। नागौर जिले में भी 24 अगस्त से हर दिन बारिश बताई गई है। नागौर की तरह ही जैसलमेर में भी 24 अगस्त से 30 अगस्त तक बारिश होगी। बाड़मेर और जोधपुर जिले में आज से लगातार 30 अगस्त तक बारिश होने की सम्भावना जताई गई है। बिकानेर जिले में 25 अगस्त से बारिश शुरू होगी, जो 30 अगस्त तक चलेगी।


हनुमान गढ़ और गंगानगर जिले में 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हर दिन बारिश बताई गई है। सीकर जिले में 24 अगस्त से 30 अगस्त तक बारिश बताई गई है, वही चूरू जिले में 25 अगस्त से बारिश की संभावना है, तो झुंझुनूं में 26 से लेकर 30 अगस्त तक बारिश की संभावना है। सिरोही, पाली और जालौर जिले में भी 24 अगस्त से हर दिन बारिश की सम्भावना जताई गई है।


अब बात करें राजस्थान के पूर्वी भाग की तो इन जिलों में लगातार बारिश हो रही है, इन जिलों में जुलाई में भी अच्छी बारिश हुई थी, पूरी अगस्त बारिश होती रही है और आगे भी लगातार 30 अगस्त तक इन जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, टोंक, झालावाड़, डूंगरपुर जिले शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default