बाड़मेर, राजस्थान।
बाड़मेर में देर रात दो बजरी माफियाओं के बीच एक खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में दो गुटों के बीच फायरिंग भी हुई है। मृतक की पहचान सरपंच रेखाराम बेनीवाल के रूप में हुई, रेखाराम बेनीवाल भी आर जी टी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। रेखाराम बेनीवाल गोली लगने से घायल हो गया, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान रेखाराम बेनीवाल की मौत हो गई, रेखाराम बेनीवाल ने मौत से पहले सभी आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए, इसका एक video सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि डालूराम डूडी और रेखाराम बेनीवाल के बीच 15 दिन पहले एक विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। स्वतंत्रता दिवस की रात दोनों गुटों में समझौता हो रहा था, इसी दौरान दुबारा से झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, इस बीच फायरिंग भी हुई और रेखाराम बेनीवाल को गोली लग गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बाड़मेर के गुड़ामालानी तहसील के गांव भाटाला गांव की है।

Tnxx for comment