जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में मानसून का दौर चल रहा है, प्रदेश के पिछले सफ्ताह से लगातार बारिश हो रही है, प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित पूर्वी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। प्रदेश में अब 20 अगस्त तक मानसून का दौर चलने वाला है। 20 अगस्त तक राजस्थान के अधिकांश जिलों में हर दिन बारिश होने की सम्भावना बताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि प्रशासन पहले से ही तैयारी कर ले।
मौसम विभाग ने आज के लिए इन 10 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सीकर, नागौर, पाली, चूरू, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर और धौलपुर है। इन जिलों में देर रात तो भी बारिश हो रही थी, आज भी इन जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और बादल बरसते रहेंगें।

Tnxx for comment