जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार हो गई है। पहले 134 दिनों में कोरोना के 25000 केस मिले और अब सिर्फ 25 दिन में कोरोना के 25000 केस मिल गए, इस प्रकार कुल 50 हजार केस हो गए, अब कोरोना की रफ्तार तीन गुना हो चुकी है। सिर्फ 25 दिन में राजस्थान में 25 हजार केस सामने आए, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि कितनी तेजी से राजस्थान में कोरोना बढ़ रहा है।
राजस्थान में शुक्रवार को 1161 मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 50157 हो गई। राजस्थान प्रदेश में अब तक कोरोना से 36195 लोग ठीक हो गए है, वही प्रदेश में कोरोना से 767 लोगों की मौत हो गई है। अब राजस्थान में 13195 कोरोना के एक्टिव केस है।

Tnxx for comment