जोधपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में हर दिन 1000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिलते जा रहे है। राजस्थान के जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज है, अब जोधपुर राजस्थान का ऐसा पहला जिला बन गया है, जहां 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज है। जोधपुर में शनिवार को 233 नए मरीज मिले, जिसके बाद जोधपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 10230 पहुंच गई है।
जोधपुर में 87 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है, वहीं जिले में 8121 लोग कोरोणा से ठीक हो चुके है। जोधपुर में अब तज लगभग 3 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जोधपुर के बाद दूसरा नम्बर जयपुर के है, जहां अभी 8574 कोरोना मरीज है।

Tnxx for comment