BJP विधायक दल की बैठक टली और अब 13 अगस्त को होगी विधायक दल की बैठक

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान प्रदेश में चल रहा सियासी घटनाक्रम आखिरकार रुक गया, अब प्रदेश में सीएम गहलोत ही की सरकार रहेगी, क्योंकि सरकार गिरने से पहले ही बागी विधायक वापस पार्टी में शामिल हो गए। इस बीच राजस्थान की विपक्षी पार्टी बीजेपी की विधायक दल की बैठक भी टल गई, पहले बीजेपी 11 अगस्त को विधायक दल की बैठक बुलाने वाली थी और आगे की रणनीति बनाने वाली थी, लेकिन पायलट के अचानक से यू टर्न मारने के बाद बीजेपी को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा।


अब बीजेपी ने आज होने वाली विधायक दल की बैठक को रद्द किया है और आने वाली 13 अगस्त को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई है, इस बैठक में बड़े केंद्रीय नेताओ के आने की संभावना बताई जा रही है। गुजरात गए विधायक आज 11 अगस्त को जयपुर पहुंचेंगे। गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि इस बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल होगी। जब से पायलट ने यू टर्न मारा है तब से राजस्थान भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default