जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में अब मानसून ने करवट बदल ली है। आज राजस्थान में बहुत जगहों पर भारी बारिश हुई, कई जिलों में आज पूरे दिन ही बारिश होती रही है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान के पूर्वी और मध्य प्रदेश के जिले शामिल है, इन जिलों में अब हर दिन बारिश देखने को मिलेगी, इस बारिश के बाद राजस्थान में अब गर्मी से निजात मिली है और किसानों की फसलो को भी अब पर्याप्त पानी मिला है।
आज राजस्थान के जयपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, उदयपुर और इनके आस-पास ले जिलों में काफी मात्रा में बारिश हुई थी। अब राजस्थान में लगातार 20 अगस्त तक मानसून का जोर है, इस दौरान राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते है, इसी कारण मौसम विभाग ने राजस्थान में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी अगले 5 दिनों में अच्छी बारिश
राजस्थान की राजधानी जयपुर, नागौर, जोधपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू में लगातार 15 तारीख तक हर दिन बारिश होगी, इसके बाद 16 से 20 तक भी इन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चितौड़गढ़, राजसमंद, धौलपुर, भरतपुर में भी 15 अगस्त तक लगातार हर दिन बारिश का अलर्ट मिला है। पाली, जालौर, सिरोही, टोंक, सवाईमाधोपुर जिले में भी लगातार 15 अगस्त तक बारिश होने का अलर्ट मिला है।
इसके अलावा राजस्थान के पश्चिमी भाग में भी बारिश होगी, लेकिन इन जिलों में बारिश की मात्रा कम ही होगी। बाड़मेर में 14 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक बारिश की सम्भावना है, जैसलमेर जिले में सिर्फ 15 अगस्त को बारिश होने के संकेत मिले है। बीकानेर में 11,14 और 15 अगस्त को बारिश होने के संकेत है। गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में 11 और 12 अगस्त को बारिश होने की सम्भावना है।

Tnxx for comment