जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे में हर पल कुछ न कुछ नई खबर आती रहती है। अब खबर आ रही है कि बीजेपी राजस्थान के विधायकों को गुजरात शिफ्ट करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही है कि बीजेपी मेवाड़ और मारवाड़ के कुछ विधायकों आज और कल में गुजरात शिफ्ट कर रही है। बताया जा रहा है कि 12 ऐसे विधायकों जिनको कल शाम तक गुजरात भेजा जाएगा, दरअसल भाजपा को इन 12 विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। हालांकि जानकारी यह भी मिल रही है कि आने वाले दिनों भाजपा के सभी 72 विधायक बाड़ेबंदी में ही जायेंगे, ताकि बीजेपी की विधायक टूटे नही।
बीजेपी नेताओं ने पिछले 2-3 दिनों में इस तह के सन्देश दिए है। आज भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस कभी भी ओछी राजनीति कर सकती है, इसलिए हमें भी अलर्ट रहने की जरूरत है। पूनियां के इस तरह के बयानों से कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी कल या परसो में विधायकों की बाड़ेबंदी कर सकती है। यह बाड़ेबंदी विधानसभा सत्र तक जारी रह सकती है।

Tnxx for comment