जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश की सियासत पर गहराया हुआ संकट 1 महीने से चल रहा है और यह आने वाले विधानसभा सत्र तक ऐसा ही चलेगा। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी भी राजस्थान में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर सकती है, क्योंकि बीजेपी को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है, हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिए है। भाजपा राजस्थान से दूर किसी भाजपा शासित राज्य में विधायकों की बाड़ेबंदी कर सकती है।
विधानसभा सत्र तक भाजपा प्रशिक्षण के नाम पर विधायकों को दूसरे राज्य में ले जा कर बाड़ेबंदी में रख सकती है, ताकि विधानसभा सत्र तक भाजपा के विधायक टूटे नहीं। दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक जैसलमेर में बाड़ेबंदी में रुके हुए है, वहीं कांग्रेस से बागी हुआ सचिन पायलट का गुट हरियाणा के मानेसर में एक महीने से बाड़ेबंदी में ही रुका है। अब 14 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू होगा और इसी समय सभी विधायक, मंत्री विधानसभा सत्र में भाग लेने आएंगे।

Tnxx for comment