जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में चल रहा सियासी संकट देर रात खत्म हो गया, आखिर सचिन पायलट की वापस घर वापसी हो गई, पायलट पिछले एक महीने से गायब थे, अब पायलट कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के बाद राजी हो गए और कांग्रेस में काम करने का संकल्प लिया है। देर रात कांग्रेस आलाकमान के साथ पायलट और उनके समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक हुई, इस बैठक में ही पायलट के साथ समझौता करके राजस्थान के सियासी संकट को खत्म किया।
दिल्ली में हुई बैठक ले बाद सचिन पायलट मीडिया के सामने आए, पायलट लगभग 1 महीने बाद दिखाई दिए। पायलट ने कहा कि हमारी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से बातचीत हुई, हमने हमारी बात उनके सामने रखी, हमारे सभी विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान को अपनी बताई, हम कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव जीत कर आये और जो वादे जितने के लिए उनको पूरा करना हमारा धर्म है और उन्हीं वादों को पूरा करने की बात हमने आलाकमान से की, मुझे पद की कोई लालसा नहीं है, पार्टी पद दे भही सकती है और ले भही सकती है।
पायलट ने कहा कि प्रियंका जी को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने हमारे लिए समय निकाला और हमारी बात सुनी, मैं 20 साल से राजनीति में हूँ, मैंने भी पार्टी के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगें। हालांकि पायलट ने सभी बातें मीडिया में बताने से मना कर दिया, उन्होंने कहा कि मैं हर बात मीडिया में नहीं बताना चाहता।

Tnxx for comment