राजस्थान प्रदेश में 20दिनों से चल रहा सियासी संकट अभी टला नहीं है। गहलोत-पायलट झगड़े ने अब बड़ा रूप ले लिया है और दोनों ही अब आर-पार की लड़ाई लड़ रहे है। एक और सीएम गहलोत अपने विधायकों के साथ जैसलमेर में बाड़ेबंदी में है, तो पायलट कैम्प भी दूसरी जगह बाड़ेबंदी में है। इतने दिनों तो पायलट अपने विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर में थे, पिछले दिनों से पायलट कैम्प में काफी हलचल बताई गई थी, पायलट कैम्प ने अपने होटल भी बदल लिए थे और अब खबर आ रही है कि पायलट कैम्प ने अब अपनी जगह भी बदल ली है।
पायलट कैम्प के 18 विधायक गुजरात शिफ्ट होने की खबर
अब खबर आ रही है कि पायलट कैम्प के 18 विधायकों को गुजरात शिफ्ट किया, गुजरात इन विधायकों के लिए सुरक्षित स्थान माना जा रहा है। गुजरात मे बीजेपी की सरकार है, ऐसे में पायलट कैम्प गुजरात में सुरक्षित रह सकता है। वही पायलट और 3 विधायक अभी भी दिल्ली में है। अब कांग्रेस आलाकमान ने भी पायलट मनाने की कोशिश की है, बताया जा रहा है पायलट मुख्यमंत्री से नीचे किसी भी पद पर मानने को तैयार नहीं है।

Tnxx for comment