बाड़मेर को विधायक मेवाराम जैन ने दी बड़ी सौगात, बाड़मेर अस्पताल को 300 से 500 बेड बनाने की सौगात

INC News
0

 बाड़मेर, राजस्थान।




बाड़मेर जिले को आज एक बड़ी सौगात मिली। सीएम अशोक गहलोत ने आज बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय को 300 बेड से बढ़ाकर 500 बेड की स्वीकृति प्रदान कर दी। बाड़मेर का राजकीय चिकित्सालय अब काफी बड़ा हो जाएगा, पश्चिम क्षेत्र में 500 बेड वाला जिले की श्रेणी में आ गया। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने इस अस्पताल के लिए सीएम अशोक गहलोत से मांग की थी। 


इसके अलावा इस अस्पताल में 158 नए कार्मिकों की भी नियुक्ति के भी आदेश दिए है। इसके अलावा बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के लिए 100 बीघा जमीन भी आंवटित हुई है। इस सौगात के बाद बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का आभार जताया। बाड़मेर को मिली इस सौगात के बाड़मेर की जनता में खुशी की लहर है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default