पहली बार बिना मंत्री पद और संगठन के पायलट पहुंचे टोंक, टोंक में हो रहा है जोरदार स्वागत

INC News
0

 टोंक, राजस्थान।



राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक का दौरा कर रहे है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि पायलट अपनी विधानसभा में बिना किसी मंत्री पद और बिना संगठन के टोंक आये है। यह बात खुद पायलट ने बोली और पायलट भावुक भी हुए। पायलट ने कहा कि बिना मंत्री पद और संगठन के टोंक की जनता ने इस तरह स्वागत किया है, उसका मैं आभारी हूँ। 


पायलट सड़क मार्ग द्वारा जयपुर से टोंक पहुंचे। टोंक की सीमा शुरू होते ही पायलट का स्वागत शुरू हो गया, जो टोंक तक चलता रहा। पायलट का कार्यक्रम कल्याण गार्डन में था। पायलट इस गार्डन तक पैदल चलकर भी गए और रस्ते में स्थानीय नेताओं से गर्मजोशी से मुलाकात भी की। पायलट ने कहा कि टोंक की जनता को विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default