RLP नेताओं ने किया बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा, भविष्य में होने वाले चुनावों को लेकर तैयार हुई रणनीति

INC News
0
बिलाड़ा, जोधपुर।



आज RLP नेताओं ने बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। आज RLP प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग, RLP उपाध्यक्ष भागीरथ नैन, RLP जोधपुर संयोजक राजू राम खोजा बिलाड़ा पहुंचे, जहां RLP के बिलाड़ा कार्यकर्ताओं के साथ इन नेताओं ने मीटिंग की। इस मीटिंग में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भविष्य में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। वही बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में RLP के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कई कार्यकर्ताओं को इस विधानसभा क्षेत्र में अहम पद और जिम्मेदारियां देने की बातचीत की गई।

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सभी बड़े नेताओं ने सम्बोधित भी किया। वही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार RLP को जिताने का संकल्प भी लिया गया। इसके अलावा भविष्य में होने वाले पंचायत, नगरीय चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार हुई।

दरअसल बिलाड़ा जोधपुर जिले की विधानसभा सीट हैं, यह आरक्षित सीट हैं। बिलाड़ा पाली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। इस इलाके में भी रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल की अच्छी पकड़ हैं। बिलाड़ा में फिलहाल कांग्रेस के विधायक हीराराम जीते हुए, उससे पहले के 2 विधानसभा चुनावों में भाजपा में बाजी मारी थी। अब इस सीट पर रालोपा की नजर हैं, यह सीट भोपालगढ़ के पास ही हैं। भोपालगढ़ में रालोपा ने विधानसभा चुनाव में बाजी मारी थी, यहां से रालोपा प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग विधायक हैं। अब रालोपा बिलाड़ा सीट पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं 
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default