राजस्थान में आज सुबह मिले 224 नए मरीज, प्रदेश में 20 हजार के करीब पहुंचा कोरोना आंकड़ा

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं, प्रदेश में आज रविवार सुबह 224 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राजस्थान में अब कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच चुकी हैं। अब तक राजस्थान में कुल 19756 मरीज मिल चुके हैं। राजस्थान में आज सुबह 6 लोगों की मौत दर्ज हुई, अब तक प्रदेश में कुल 453 लोगो की मौत हो चुकी हैं। राजस्थान में अब तक 15663 लोग कोरोना से वापस ठीक भी हो गए है। अब प्रदेश में सिर्फ 3640 लोग कोरोना के एक्टिव केस हैं। 

आज सुबह राजस्थान के अजमेर में 7 मरीज, अलवर में 23 मरीज, बारां में 4 मरीज, भरतपुर में 8 मरीज, भीलवाड़ा में 3 मरीज, बीकानेर में 12 मरीज, चूरू में 1 मरीज, दौसा में 7 मरीज, डूंगरपुर में 1 मरीज, जयपुर में 31 मरीज, जालौर में 18 मरीज, झालावाड़ में 3 मरीज, कोटा में 5 मरीज, पाली में 33 मरीज, प्रतापगढ़ में 48 मरीज, राजसमंद में 6 मरीज, टोंक में 3, उदयपुर में 4मरीज और झुंझुनूं में 7 मरीज मिले।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default