नागौर में आज रविवार को हुआ कोरोना बलास्ट, आज मिले एक ससथ 32 मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 700 से ऊँपर हो गई हैं। आज रविवार को नागौर में कोरोना का बम फूटा हैं, जिले में आज एक साथ 32 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नागौर जिले में अब कुल 728 मरीज हो गए है। आज नागौर के लाडनूं में 12 पॉजिटिव केस मिले हैं, सभी मरीज लाडनूं शहर के ही हैं। इसके अलावा नागौर तहसील में आज 8 नए मरीज मिले हैं।

आज जायल में भी 7 मरीज मिले हैं, वही मेड़ता में 3 मरीज मिले हैं, तो गोटन में भी 2 मरीज मिले हैं। नागौर जिले में पिछले तीन दिनों से हर दिन एक दर्जन से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। नागौर में अब तक 13 लोगों की कोरोना में मौत हो गई हैं। नागौर जिले में अब तक 592 लोग कोरोना से ठीक हो गए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default