राजस्थान प्रदेश में गरमाई हुई राजनीति अभी भी वैसे ही चल रही है, अभी तक इसमें कोई फैसला नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक और बड़ा दांव खेला है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच चल रहे टकराव को देखते हुए सीएम गहलोत ने राजस्थान में CBI की एंट्री बिना अनुमति के बन्द कर दी है। अब CBI राजस्थान में बिना राज्य सरकार की सहमति के नहीं आ सकती है। हालांकि व्यक्तिगत मामलों में CBI अभी भी जांच कर सकती है। इसके अलावा गहलोत सरकार ने पहले से दी हुई सहमतियों को भी निरस्त कर दिया है।
यह फैसला सीएम गहलोत ने तब किया है, जब राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है और कुछ ऑडियो वायरल हुई है और इनमें केंद्रीय मंत्री का भी नाम आया है। केंद्र के गृह मंत्रालय ने राजस्थान से इस ऑडियो प्रकरण मामले में रिपोर्ट मांगी है और इस मामले में CBI जांच की भी बात सामने आ रही थी, लेकिन इससे पहले ही सीएम गहलोत ने नया आदेश पारित करके CBI की एंट्री पर रोक लगा दी है। ऐसा ही पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था।

Tnxx for comment