चूरू जिले की राजगढ़ विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा पूनियां के घर पर आज सीबीआई ने रेड मारी है। CBI ने यह छापा राजगढ़ एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण मामले में मारा है। दरअसल विधायक पूनियां पर सीआई विष्णुदत्त विश्नोई पर दबाव डालने के आरोप लगे थे और कहा गया था कि पूनियां और उनके समर्थक सीआई पर दबाव बनाते थे, जिसके कारण सीआई विष्णुदत्त ने आत्महत्या की थी।
बीजेपी नेताओं ने भी कृष्णा पूनियां पर आरोप लगाए थे। अब इस मामले की जांच काफी दिनों से सीबीआई कर रही है, इसी जांच को लेकर आज सीबीआई ने कृष्णा पूनियां के घर पर छापा मारा है। राजगढ़ थाने के कई पुलिसवालों ने भी विधायक कृष्णा पूनियां पर इस तरह के आरोप लगाए थे, हालांकि कृष्णा पूनियां ने इन सभी आरोपों को नकार दिया था।
हम आपको बता दे कि 23 मई को राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण राजनीतिक दबाव लिखा था।

Tnxx for comment