अब केंद्रीय मंत्रालय ने मांगी ऑडियो टैप मामले की जानकारी, CBI जांच करवा सकता है केंद्र

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश की राजनीति में चल रहा उठापटक अभी भी लगातार जारी है। कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए ऑडियो टैप को लेकर भाजपा में काफी नाराजगी है। अब भाजपा ने इसे केंद्र तक पहुंचा दिया है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव से इस ऑडियो टैप प्रकरण की पूरी जानकारी मांगी है। कई भाजपा नेता इस मामले की CBI जांच की भी मांग कर रहे है और बताया जा रहा है कि आने वाले वाले 2-4 दिनों में केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मामले की सीबीआई जांच भी करवा सकता है।

हम आपको बता दे कि राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में कांग्रेस ने सबूत पेश करते हुए कुछ ऑडियो जारी किए है। कांग्रेस का दावा है कि इस ऑडियो में विधायक भंवरलाल शर्मा सरकार को गिराने की साजिश रच रहे है और एक ऑडियो में कांग्रेस ने विधायक भंवरलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बातचीत होना भी बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की तरहसरकार को स्थिर करने का प्लान बनाया है। इसी मामले को लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया है और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default