राजस्थान में चल रहे सियासी भूचाल में हर दिन कुछ न कुछ नया होता नजर आ रहा है। कल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ, जिसमें उस ट्वीट को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का होना बताया जा रहा है। ट्वीट में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के द्वारा पूर्व मंत्री और गुढ़ामलानी से विधायक हेमाराम चौधरी को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई थी, लिखा था कि हेमाराम चौधरी ने भी विधायक भंवरलाल शर्मा और पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की तरह सरकार को गिराने की साजिश रखी है। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ट्वीट को बताया फर्जी, मुकदमा भी हुआ दर्ज
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस ट्वीट को फर्जी और एडिटेड बताया है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि उनको बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, वही इस मामले पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के सोशल मीडिया प्रभारी रूपचंद चौधरी ने भी इसे फर्जी बताया। रूपचंद चौधरी ने इस ट्वीट को लेकर थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया और दोषी लोगों पर कार्यवाही की मांग की। रूपचंद चौधरी ने कहा कि यह सब मंत्री हरीश चौधरी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
हम आपको बता दे कि हेमाराम चौधरी अभी पायलट गुट के साथ है और उन्होंने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरोध में कई आरोप लगाए है। हेमाराम चौधरी काफी दिनों से मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बोल रहे थे, वो मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे। हेमाराम चौधरी पहले राजस्थान के राजस्व मंत्री रह चुके है, लेकिन इस बार यह पद बाड़मेर के ही हरीश चौधरी को दिया गया।


Tnxx for comment