Breaking News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

INC News
0
नागौर, राजस्थान।


इस वक्त की बड़ी खबर नागौर जिले से सामने आ रही है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी अभी 10 मिनट पहले सांसद बेनीवाल ने ट्वीट करके दी है। हालांकि अभी तक उनके परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सांसद बेनीवाल ने आमजन से आग्रह किया है कि जो लोग पिछले 10 दिनों में मिले है, वो लोग टेस्ट करवा लें और सभी लोग आइसोलेशन में रहे, ताकि कोरोना आगे नहीं फैल सके। हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट पर यह लिखा-

#COVID19 के लक्षण महसूस होने के कारण नागौर में टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है तथा मेरी पत्नी कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है,मेरी अपील है कि पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं,वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें तथा मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाए

हनुमान बेनीवाल ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि-
 ईश्वर की कृपा से तथा आप सभी की दुआ व चिकित्सको के निर्देशन में ईलाज लेकर जल्द स्वस्थ होकर आपके मध्य जन सेवा हेतु पुनः उपस्थित हो जाऊंगा !
#IndiaFightsCorona
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default