राजस्थान में 2 सफ्ताह से छप रहा सियासी संग्राम अभी भी जारी है। सरकार और राज्यपाल के बीच चल रहा टकराव अब पूरे देश मे पहुंच गया है। सोमवार को कांग्रेस इसको लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करने जा रही है। सोमवार को कांग्रेस देश के सभी राज्यों के राजभवनों के सामने प्रदर्शन करेगी, यह जानकारी अभी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस केमटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी। आज जयपुर में मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा, प्रभारी अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला वाला की मीटिंग हुई, जिसमें यह फैंसला लिया गया कि यह प्रदर्शन राजस्थान में नहीं होगा।
राजस्थान को।छोड़ सभी राज्यों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
आज जयपुर में हुई मीटिंग में कांग्रेस ने यह फैंसला किया कि राजस्थान के राजभवन के सामने कांग्रेस कोई प्रदर्शन नहीं करेगी। अभी गोविंद सिंह डोटासरा में भी ट्वीट करके यह जानकारी साझा की कि राजस्थान के अलावा सभी राज्यों में प्रदर्शन होगा। हम आपको बता दे कि 2 दिन पहले राजस्थान सरकार के विधायकों और मुख्यमंत्री गहलोत ने राजभवन का घेराव किया था, जिसके कारण राज्यपाल काफी नाराज हो गए थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने राजभवन को लेकर बयान दिए और कहा कि हम यहां धरना प्रदर्शन करेंगें।
लेकिन इस बीच राजभवन की नाराजगी दिल्ली तक पहुंच गई और राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात उठने लगे गई, इस मौके पर गहलोत और कांग्रेस आलाकमान स्थिति को।जल्दी से भांप लिया और हाथों हाथ राजभवन से धरना प्रदर्शन हटा दिया। अब सोमवार को भी कांग्रेस ऐसा ही करेगी, सिर्फ राजस्थान को छोड़कर सब जगह धरना प्रदर्शन होंगें, क्योंकि अब सीएम गहलोत राजस्थान के राज्यपाल को कोई मौका नहीं देना चाहते है, क्योंकि अगर स्थिति बिगड़ी तो राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लग सकता है, इसी कारण कांग्रेस राजस्थान में प्रदर्शन नहीं करेगी।

Tnxx for comment