राजस्थान प्रदेश में सियासी घमासान ने आज नया रूप ले लिया, आज आखिकार मुख्यमंत्री गहलोत ने अपना दांव खेलते हुए राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पायलट को कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री से हटा दिया। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में एक नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं, अब गहलोत मंत्रिमंडल में भी फेरबदल कर सकते हैं, वही कांग्रेस ने अब नया प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया हैं, इसके बाद प्रदेश की कार्यकारिणी में भी बदलाव किया जाएगा।
चेतन डूडी की बढ़ती सक्रियता, मंत्रिमंडल में भी मिल सकता हैं चांस
वही इस पूरे राजनीतिक घमासान के बीच नागौर की डीडवाना विधानसभा से विधायक चेतन डूडी की सक्रियता काफी बढ़ गई हैं। शुरुआत में चेतन डूडी दिल्ली गए हुए थे, ऐसे में मीडिया में यह चर्चा चल रही थी कि चेतन डूडी पायलट को समर्थन दे रहे हैं और राजस्थान से गायब हो गए हैं, लेकिन एकाएक चेतन डूडी जयपुर आ गए और सब को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद चेतन डूडी ने मुख्यमंत्री गहलोत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रखा।
उस दिन चेतन डूडी मीडिया में काफी चर्चित हुए और उसके बाद लगातार चेतन डूडी मीडिया में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। बार-बार चेतन डूडी इस घटनाक्रम पर मीडिया में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं, वही चेतन डूडी अब नए प्रदेश अध्यक्ष बने गोविंद सिंह डोटासरा के भी काफी करीब हैं। वही मुख्यमंत्री गहलोत के साथ भी डूडी के करीबी रिश्ते हैं। ऐसे में अब यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि चेतन डूडी को मंत्रिमंडल में भी जगह मिल सकती हैं। उन्हें गोविंद सिंह डोटासरा की जगह शिक्षा मंत्री भी बनाया जा सकता हैं।

Tnxx for comment