राजस्थान प्रदेश के सियासी घमासान में अब कांग्रेस ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष दोनों पदों से सचिन पायलट को हटा दिया हैं। पायलट को हटाने के बाद राजस्थान में कांग्रेस के कई युवा नेताओं ने पायलट के समर्थन मद इस्तीफे देना शुरू कर दिया। यह इस्तीफों का दौर ऐसे शुरू हुआ, जो रुकने का नाम भी नहीं ले रहा हैं, अब तक पायलट के समर्थन में लगभग 300 नेताओ ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया हैं और ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता हैं।
इन इस्तीफों को देखते हुए अब राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया हैं, अब नए सिरे से प्रदेश की कार्यकारिणी नए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बनाएगें। पायलट के NSUI प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां ने भी इस्तीफा दिया। अजमेर में यूथ कांग्रेस और NSUi के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। टोंक में कांग्रेस, NSUI और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने इस्तीफे दे दिए। पीसीसी और NSUI के कई सचिवों ने भी पायलट के समर्थन में इस्तीफे दे दिए हैं।

Tnxx for comment