सांसद हनुमान बेनीवाल की पूर्व सीएम वसुंधरा पर की गई टिप्पणियों पर बोले नेता राजेन्द्र राठौड़

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान में लगातार एक के बाद नई घटनाएं होती जा रही है। गुरुवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कई ट्वीट किए, उन्होंने कहा कि इन दोनो मुख्यमंत्री का राजस्थान में गठजोड़ है, दोनों नेता एक -दूसरे को सपोर्ट करते है और एक दूसरे को बचाने में लगे रहते है। सांसद बेनीवाल ने गुरुवार को लगभग एक दर्जन ट्वीट करके गहलोत-वसुंधरा गठजोड़ नाम से किए थे, उन्होंने कई बड़े घोटालों के आरोप भी दोनों नेताओं पर लगाये है।

हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर बोले राजेन्द्र राठौड़

सांसद हनुमान बेनीवाल के इस तरह पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर आरोप लगाने पर राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि यह हनुमान बेनीवाल का पर्सनल मत हो सकता है, वसुंधरा राजे हमारी पार्टी की बड़ी लीडर, वो राजस्थान की 2 बार मुख्यमंत्री रह चुकी है और वो पार्टी कक हर बड़ी रणनीति का हिस्सा है, मैं हनुमान बेनीवाल के इस मत से सहमत नहीं हूं। यह बात राजेन्द्र राठौड़ ने कही है।

हनुमान बेनीवाल को पहले भी सतीश पूनियां दे चुके है चेतावनी

अक्सर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत को लेकर बोलते हुए नजर आए, पहले भी हनुमान बेनीवाल ने सैंकड़ों पर बार बोला है, लेकिन बेनीवाल का भाजपा के साथ गठबंधन है और वसुंधरा भाजपा की बड़ी नेता है। निकाय चुनाव के समय भी हनुमान बेनीवाल ने इस तरह बयानबाजी की थी, उस समय बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने हनुमान बेनीवाल को नसीहत दी थी। सतीश पूनियां ने कहा था कि बेनीवाल जी हमारी बड़ी नेता के बारे में ऐसे बिना आधार के आरोप नहीं लगाए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default