देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। देश में पहली बार एक दिन में 34 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और इस दौरान 687 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार छठा दिन है जब 28 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में वायरस से कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 6.35 लाख लोग पूरी तरह से ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 34,956 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 687 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 3 हजार 832 हो गई है। इसमें से 3 लाख 42 हजार 473 एक्टिव मामले हैं, जबकि 6 लाख 35 हजार 757 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक 25,602 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना वायरस के दिनोंदिन मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत कनोजिया ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रशांत ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि मोदीजी ने 15 लाख के लिए बोला था पता नहीं रुपये थे या कोरोना के मरीज।
मोदी जी 15 लाख बोले थे। पता नहीं रुपए थे या कोरोना मरीज़।— Prashant Kanojia (@PJkanojia) July 16, 2020


Tnxx for comment