राजस्थान प्रदेश में अब दूसरी बार मानसून ने रविवार को दस्तक दी हैं। आज से सावन का महीना शुरू हो रहा हैं और सावन के महीने को बारिश वाला महीना ही माना जाता हैं और आज सावन का पहला दिन हैं और सोमवार भी। ठीक सावन की शुरुआत में ही राजस्थान में मानसून का प्रवेश हुआ हैं। 4 और 5 जुलाई को राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई हैं और आज 6 जुलाई को भी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही हैं। हालांकि राजस्थान में मानसून की पहली बारिश 24 जून को हुई थी, उसके बाद 26 जून को यह मानसून कमजोर पड़ गया था, अब एक बार फिर से मानसून ने जोर पकड़ लिया हैं।
आज मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश होने के दिये संकेत
आज सोमवार को राजस्थान की राजधानी में सुबह और दोपहर में कई हिस्सों में बारिश हुई हैं, इसके अलावा राजस्थान के डेढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं। आज राजस्थान के अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चितौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर, झुंझुनूं,
डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर में बारिश होने के संकेत मिले हैं।
इसके अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती हैं। प्रदेश में 5 जुलाई से 9 जुलाई तक बारिश होने के संकेत दिए गए है। जिन जिलों में पहले बारिश नहीं हुई, उनमें भी इस मानसून में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं।

Tnxx for comment