हनुमान बेनीवाल को नड्डा और कटारिया की नसीहत, बोले- वसुंधरा जी पर टिप्पणी करना छोड़े

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे की बीच हर पल नए-नए बयान और ड्रामे देखने को मिल रहे है। 1 सफ्ताह से चल रहा घटनाक्रम अभी जारी ही है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर लगातार कई बयान जारी किए थे, जिनमें कहा था कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के बीच गठजोड़ है, वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की सरकार बचा रही है।

इन बयानों के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल आगे से कोई हमारी पार्टी के बड़े नेताओं के लिए ऐसी टिप्पणियां नहीं करे। वही गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हनुमान बेनीवाल से बात करके उनको समझा दिया। कटारिया ने यह भी कहा कि हनुमान बेनीवाल ने अपनी गलती स्वीकार भी की और उन्होंने इसे अपने स्टाफ की गलती बताया है।

दरअसल दो दिन पहले सचिन पायलट ने अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के बीच गठजोड़ की बात कही थी, इस बयान वे बाद हनुमान बेनीवाल ने एक के एक बाद कई ट्वीट वसुंधरा राजे को लेकर किये और उनकी पार्टी ने इसे ट्विटर पर ट्रेंड कराया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default