इंस्पेक्टर सुबोध के हत्यारोपी को सम्मान और पद! मोदी सरकार की योजनाओं का चलाता है प्रचार अभियान

Faris Khan
0

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल शिखर अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जन जागरुकता अभियान की तरफ से सम्मानित किया गया है। इसके लेटर पैड पर मार्गदर्शक मंडल का जिक्र किया गया है जिसमें बड़े-बड़े भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं।

इस सम्मान पत्र पर जिस मार्गदर्शक मंडल का जिक्र किया गया है उसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, असली चौबे और धर्मेंद्र प्रधान के नाम हैं।



गौरतलब है कि इंस्पेक्टर की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल अग्रवाल बेल पर जेल से बाहर है। इस सूचना को ट्विटर पर शेयर करते हुए पत्रकार मोहम्मद जुबेर लिखते हैं-

इंस्पेक्टर सुबोध की बेरहमी से हत्या करने के 19 महीने बाद, मुख्य आरोपियों में से एक शिखर अग्रवाल को अब प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान का जिले का जनरल सेक्रेटरी बना दिया गया है।



दरअसल आज से डेढ़ साल पहले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह जब उन्मादी दंगाइयों की भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे तो इंस्पेक्टर की ही हत्या कर दी थी। जिससे योगी सरकार के अंदर पुलिस प्रशासन की लाचारगी को देखा समझा जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default