राजस्थान प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच आज कांग्रेस ने जयपुर में एक बड़ी प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के सामने राजस्थान की सरकार को गिराने को लेकर ऑडियो टैप के बारे में बताया। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस के सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन ने यह षड्यंत्र रचा है और इसके बाद रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भंवरलाल शर्मा के बीच भी बात होने की बात कही। इन ऑडियो टेप के आधार पर कांग्रेस ने FIR भी दर्ज करवाई है। सुरजेवाला ने बताया कि इस तरह इन नेताओं ने मिलकर राजस्थान की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया।
कांग्रेस ने पायलट गुट को दिया बड़ा झटका
इस तरह ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने पायलट गुट के दो नेताओ पर बड़ी कार्यवाही की है। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इस तरह की घटना में लिप्त होने के कारण सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। दोनों ही नेताओ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। यह झटका पायलट गुट के लिए काफी अहम है। पायलट गुट के दो नेताओ को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है।

Tnxx for comment