राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान में कल एक बड़ा धमाका हो गया, जब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कुछ ऑडियो वायरल हो गए। यह ऑडियो कांग्रेस की ओर से ही जारी किए गए हैं। वायरल ऑडियो में सचिन पायलट गुट के सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा की आवाज बताई जा रही हैं। भंवरलाल शर्मा इन ऑडियो में अलग-अलग लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और राजस्थान की सरकार को गिराने की साजिश करते हुए सुनाई दे रहे हैं। भंवरलाल शर्मा के कुल 3 ऑडियो वायरल हुई हैं, हालांकि अब भंवरलाल शर्मा ने इन ऑडियो में अपनी आवाज का नहीं होना बताया है और कहा है कि मैंने किसी से बात नहीं की है।
क्या गजेंद्र सिंह शेखावत ने भंवरलाल शर्मा के साथ मिलकर रची यह साजिश
एक ऑडियो में भंवरलाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत की बात होती नजर आ रही है और इस ऑडियो में हो रही बातचीत में साफ सुनाई दे रहा है कि 30 विधायकों का संख्याबल होना चाहिए। ऑडियो में दोनो नेता पूरी बात करते हुए सुनाई दे रहे है। हालांकि आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि राजस्थान में बहुत गजेंद्र है। SOG ने अब इन ऑडियो में बोल रहे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। तो क्या पायलट के वाहक के रूप में भंवरलाल शर्मा पूरी साजिश रच रहे थे और इधर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश में सारा काम हो रहा था, इन सवालों पर कुछ दिनों में खुलासा हो सकता है। हालांकि इन सभी ऑडियो की पुष्टि INC News नहीं करता है।

Tnxx for comment