राजस्थान प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने दस्तक दी है। इस बार काफी दिनों से बारिश हुई थी, जिसके कारण खेतो में फसलें जल रही थी। गुरुवार और शुक्रवार को कई जिलों में काफी अच्छी बारिश देखी गई थी। जिसके कारण किसानों को एक बार के लिए राहत मिल गई है। अभी यह मानसून आज और रविवार तक रहेगा। इसके बाद राजस्थान प्रदेश में 30 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक बारिश होने की अच्छी सम्भावना है। 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश होने का अनुमान है। अब हम आपको जिलेवार बता रहे है कि किस जिले में कब बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी जयपुर में अब अगली बारिश 31 जुलाई और 2 अगस्त को होगी, टोंक में 30 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश की सम्भावना है। अलवर जिले में 27 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अनुमान है। नागौर जिले में अब 1 अगस्त को बारिश का अनुमान है। बाड़मेर जिले में आज और कल 26 को बारिश का अनुमान है। जोधपुर और जैसलमेर में भी आज रात और कल 26 का अनुमान है। बीकानेर जिले में अभी बारिश नहीं हुई है और आने वाले दिनों में भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों में हो सकती है।
हनुमानगढ़ और गंगानगर में 31 जुलाई और 1 अगस्त को बारिश का अनुमान है। सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में 30 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक बारिश होने के आसार है, वही अकेले सीकर में 26 जुलाई को भी हल्की बारिश की सम्भावना है। अजमेर जिले में 26 जुलाई और फिर 30 जुलाई से 3 अगस्त तक सम्भावना है। भीलवाड़ा, राजसमंद और चितौड़गढ़ में 26 जुलाई, फिर 30 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान नजर आ रहा है।
पाली और जालौर जिले में 26 और फिर 31 जुलाई को बारिश होने का अनुमान है। कोटा और बूंदी में 30 से 3 अगस्त तक बारिश की सम्भावना है। उदयपुर में आज, 26 और 27 जुलाई, फिर 30 से 3 अगस्त तक बारिश की सम्भावना है। धौलपुर और भरतपुर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। इस प्रकार जुलाई लास्ट और अगस्त शुरुआत में राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे है।

Tnxx for comment