प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का अब बड़ा बयान सामने आया हैं। पायलट ने कहा हैं कि मैंने ही बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हराया हैं, मैंने कांग्रेस को जिताने के लिए बहुत मेहनत की हैं, मैं क्यों जाऊंगा बीजेपी में। यह बात सचिन पायलट ने न्यूज एजेंसी ANI को कही हैं। यह बात पायलट ने इसलिए बोली हैं कि पायलट के बीच मे जाने की चर्चा मीडिया और अन्य जगहों पर काफी ज्यादा चल रही थी, अब इन सभी अटकलों पर रोक लग गई हैं।
हालांकि पायलट का आगे का रुख क्या होगा? यह अभी तक क्लियर नहीं हो पाया हैं। बताया जा रहा हैं कि पायलट आज भी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगें, पहले जानकारी आ रही थी कि आज 10 बजे पायलट पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगें। हम आपको बता दे कि कल मंगलवार को पायलट को कांग्रेस ने राजस्थान पीसीसी चीफ पद से हटा दिया था और इसके अलावा पायलट को मुख्यमंत्री गहलोत ने उपमुख्यमंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया था।

Tnxx for comment