राजस्थान प्रदेश में चल रहा सियासी घमासान अभी जारी हैं और आने वाले कुछ दिनों तक यह घमासान ऐसे ही चल सकता हैं। प्रदेश का पायलट गुट अभी हरियाणा के मानेसर में हैं, वही इधर गहलोत कैम्प जयपुर की एक होटल में। जब पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया तो गुर्जर समाज मे काफी रोष फैल गया और गुर्जर समाज के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए, वही गुर्जर समाज के लोगों ने काफी जगहों पर प्रदर्शन भी किया।
अकेले टोंक जिले में सचिन पायलट के समर्थन में 100 से ज्यादा इस्तीफे आये। इसके अलावा गुर्जर समाज वाले जिलों को अलर्ट पर भी रखा। गुर्जर समाज ने सोशल मीडिया पर भी मोर्चा खोल रखा हैं। गुर्जर समाज ने अपने समाज के नेता और खेल मंत्री अशोक चांदना को लेकर भी काफी टिप्पणियां की हैं। गुर्जर समाज ने चांदना पर आरोप लगाया हैं कि पायलट के साथ इतना कुछ होने के बाद भी चांदना ने पायलट का समर्थन नहीं किया, जबकि अशोक चांदना गुर्जर समाज के नेता है। कई लोगों ने अशोक चांदना को गालियां भी दी हैं।
गुर्जर समाज के लोग भड़के तो अशोक चांदना ने दिया यह जवाब
प्रदेश में गुर्जर समाज के लोग सोशल मीडिया पर अशोक चांदना पर गालियां लिख रहे हैं और पायलट को समर्थन देने की मांग कर रहे हैं। अब इससे परेशान होकर अशोक चांदना इन लोगों को जवाब दिया हैं। चांदना ने लिखा कि पिछले 7 दिन से मुझे सोशल मीडिया पर खूब गालियां पड़ रही है क्या मेरा यही गुनाह है कि मैने महत्वाकांक्षाओं के लिए अपने दल और अपने विधानसभा क्षेत्र के 36 कॉम के लोगों के साथ धोखा नहीं किया ?
हम आपको बता दे कि अशोक चांदना सरकार में खेल मंत्री है। अशोक चांदना एक युवा विधायक है और गुर्जर समाज के नेता है। अशोक चांदना हिंडोली विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीते है। अशोक चांदना 7 साल तक यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे है। अशोक चांदना ने 2014 में भीलवाड़ा से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। अशोक चांदना पहली बार 2013 मे विधानसभा का चुनाव जीते थे।

Tnxx for comment