राजस्थान प्रदेश में चल रहा सियासी घटनाक्रम अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। पायलट और उनके कैम्प के सभी विधायकों ने अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया हैं और सभी राजस्थान से बाहर ही हैं। इधर राजस्थान में गहलोत सरकार सभी विधायकों को नोटिस देने में लगी हैं, तो उधर पायलट कैम्प इस नोटिस को चुनौती दे रहा हैं। दोनों तरह से ट्विटर पर ट्वीट भी हो रहे है और भाजपा इस घटना को दूर से कड़ी नजर से देख रही हैं और मौका तलाश रही हैं।
विधायक रामनिवास गावड़िया ने सीएम गहलोत और बेटे वैभव को लिया आड़े हाथ
वही आज नागौर की परबतसर विधानसभा सीट से विधायक रामनिवास गावड़िया ने एक ट्वीट करके सीएम अशोक गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत को आड़े हाथ लिया। गावड़िया ने लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारे वैभव गहलोत को लेकर सीएम गहलोत पर तंज कसा। गावड़िया का ट्वीट काफी चर्चा में आया हैं, इस ट्वीट पर लोगों की हजारों प्रतिकिया आ रही हैं। रामनिवास गावड़िया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-
जमीर जिन्दा देखा हमारा और..हमको बिकाऊ बोल दिया,
हम अनमोल थे मगर..उसने हमको पैसो के आरोप से तौल दिया,
कर्जदार रहेंगें"जोधपुर"के वीर शेरों के..जिन्होंने "जादूगर के वैभव" को अपने पैरों तले रोंद दिया,
हमारी आर-पार की लडाई है,हम पीछे नहीं हटते कभी..एक बार जो"हर-हर महादेव"बोल दिया।


Tnxx for comment