सोमवार से शुरू हो सकता विधानसभा सत्र, फ्लोर टेस्ट भी कराया जा सकता है विधानसभा में

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच गुरुवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। मुख्यमंत्री गहलोत ने लगभग 10 मिनट तक राज्यपाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर की गई है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान सरकार सोमवार से राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है, ऐसे में इस सत्र को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात की है। पिछले 10 दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल से तीन बार मुलाकात कर ली है।

अगर सोमवार को राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होता है, तो इस सत्र में बड़ा हंगामा हो सकता है और विपक्ष इस सत्र में फ्लोर टेस्ट की मांग उठा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री गहलोत खुद फ्लोर टेस्ट पहले ही करवा दे।  हम आपको बता दे कि राजस्थान सरकार के दो गुट बन गए है- पायलट गुट, गहलोत गुट। दोनों ही गुटों ने होटलों में विधायकों की बाड़ेबंदी कर रखी है। अभी मुख्यमंत्री गहलोत के पास 100 से ज्यादा विधायक है, जो बहुमत के लिए पर्याप्त है, वही पायलट के पास सिर्फ 20 विधायक है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default