BJP सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कोरोना पॉजिटिव, समर्थकों से की यह अपील

Faris Khan
0

जयपुर। राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Dr. Kirori Lal Meena) भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona report positive) आई है। डॉ. मीणा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि कई दिनों से तबीयत खराब थी। इस पर उनकी और स्टाफ की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉ. मीणा जयपुर में सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. मीणा ने अपने ट्वीट में अपील की है कि बीते 10 दिन में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने खुद को 14 दिन के लिए क्‍वारंटाइन कर लिया है। सांसद मीणा अपने समर्थकों से नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने ने गत 10 दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से भी खुद को 14 दिन तक क्‍वारंटाइन करने का आग्रह किया है ताकि कोरोना का संक्रमण न फैल सके। सांसद करोड़ीलाल गत दिनों दौसा जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान मीणा हाईकोर्ट में भी रहे थे। माना जा रहा है कि अपने समर्थकों से मिलने जुलने के कारण ही डॉ. किरोड़ीलाल कोरोना की चपेट में आये हैं।




Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default