बागी विधायकों पर कारवाई , विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस , 2 दिन में जवाब नही देने पर होगी एकपक्षीय कार्यवाही

Faris Khan
0

राजस्थान में सरकार पर जो सियासी संकट के बादल छाए थे वो टल गए हैं । इसके बाद कांग्रेस ने व्हिप का उलंघन करने वाले बागी विधायकों पर करवाई करने की फिराक में हैं । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट समर्थित विधायकों को नोटिस जारी किया है । उनको नोटिस जारी करने के साथ ही जवाब मांगा गया है ।

सचिन पायलट के अलावा उनके समर्थक 19 विधायकों को यह नोटिस दिया जाना बताया जा रहा है । सरकारी मुख्य सचेतक के पार्टी व्हिप के उल्लंघन की लिखित में सूचना देने पर विधानसभा अध्यक्ष से करवाई की मांग की थी । जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों को नोटिस जारी कर 2 दिन में जवाब तलब किया है ।


आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार पायलट के खेमे से आने वाले उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा से विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के घर पर प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार देर रात को ये नोटिस लेकर पहुंचे थे । शक्तावत की गिनती सचिन पायलट के बेहद करीबियों में होती है ।

उनसे कांग्रेस आलाकमान द्वारा अभी तक सम्पर्क नहीं किया जा सका है लेकिन विधायक दल की बैठक से अनुपस्थित रहने के बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि वो पायलट खेमे से हैं । और पिछले पाँच दिनों से यह माना जा रहा है कि वो पायलट के साथ ही बागी विधायकों के साथ है । वहीं नोटिस को लेकर शक्तावत की पत्नी ने भी काफी नाराजगी व्यक्त की है ।


जारी इस नोटिस में साफ शब्दों में लिखा गया है कि सभी बागी विधायकों को 17 जुलाई को दोपहर 1 बजे विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश होना है और अपना पक्ष रखना है । इसके अलावा नोटिस में इस बात को लिखा गया है कि यदि बागी विधायक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ एकपक्षीय कारवाई की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default