24 जून को राजस्थान में प्रवेश करने वाला मानसून 28 जून तक वापस कमजोर पड़ गया, हालांकि राजस्थान के डेढ़ दर्जन जिलों में 24 जून से 26 जून के बीच बारिश हुई, लेकिन अभी तक 1-2 जिलों को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई हैं, ऐसे में अभी भी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार हैं। अब मानसून कमजोर पड़ने से दिन का तापमान काफी बढ़ गया, वही राजस्थान के रात के तापमान में भी काफी बढ़ोतरी हुई हैं। आज से राजस्थान में फिर से मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे है।
आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा हैं। इसमें राजस्थान के उदयपुर, चितौड़गढ़, बूंदी, कोटा, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़ में बारिश होने की सम्भावना हैं, इन जिलों में आज दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक बारिश होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए है। हालांकि इन जिलों में पहले भी अच्छी ही बारिश हुई हैं, इसके अलावा यह राजस्थान के ऐसे जिले हैं, जहां हर साल भी बारिश अच्छी होती हैं।
राजस्थान प्रदेश के बाकी बचे हुए जिलों में मानसून 5 जुलाई को फिर से सक्रीय होगा, इन जिलों में राजस्थान के जयपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित आस-पास के जिले शामिल है। इन जिलों में 24 जून से 26 जून तक कई जगह बारिश हुई, लेकिन बारिश की मात्रा काफी कम थी, अभी भी इन जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही हैं, जिसके कारण किसानों की फसलें गर्मी से झुलस रही हैं।

Tnxx for comment