आखिर क्या कारण हैं कि आज 1 जुलाई को इतने ज्यादा लोगों का जन्मदिन हैं? देखें रिपोर्ट

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



दरअसल पुराने जमाने में जन्मदिन का इतना ज्यादा महत्व नहीं था, लोग अपना जन्मदिन बहुत कम मनाते थे, जबकि आज जन्मदिन का इतना ज्यादा महत्व हैं और आज काफी संख्या में लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज 1 जुलाई को बहुत सारे लोगों का जन्मदिन हैं। आज आपके लिए फेसबुक, व्हाट्सएप फ्रेंड का भी काफी संख्या में जन्मदिन हैं, आप आज हर सोशल मीडिया साइट पर देख लो, आपको बहुत से लोगों की जन्मदिन की पोस्ट दिखाई देगी, तो आखिर ऐसा क्यों हैं कि आज 1जुलाई को इतने लोगों का जन्मदिन हैं?

दरअसल पुराने जमाने मे माता पिता अपने बच्चों की जन्म की तारीख भी याद नहीं रखते थे, ऐसे में जब उस बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाया जाता तो जन्मदिवस की जरूरत पड़ती तो जन्मदिवस की तारीख घरवालों को याद नहीं होती थी, ऐसे में स्कूल वाले उसी दिन को जन्मदिन लिख देते थे और वो ही उस बच्चे का जन्मदिन हो जाता था। ऐसा इसलिए होता क्योंकि 1 जुलाई को ही स्कूल खुलते थे और इसी दिन को लोगों का जन्मदिन बना दिया जाता था। यही कारण हैं कि इतने ज्यादा लोगों का जन्मदिन 1 जुलाई को आता हैं।

1 जुलाई के अलावा 2 से लेकर 15 जुलाई तक भी काफी लोगों का जन्मदिन आता हैं, उसका कारण यही हैं कि जिस दिन बच्चे को स्कूल में डाला उसी को उसका जन्मदिन बना दिया गया। 1 जुलाई को स्कूल खुलते हैं, तो 15जुलाई तक एडमिशन होते रहते हैं।

इसका ताजा उदाहरण यह भी हैं कि 1 जुलाई को राजस्थान के कई बड़े अधिकारियों, बड़े नेताओं का जन्मदिन आता हैं। सामान्य लोगों का भी बहुत ज्यादा संख्या में जन्मदिन 1 जुलाई को आता हैं। आज फेसबुक और व्हाट्सप पर जन्मदिन की बधाई देने वालों की अनगिनत भीड़ हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default