राजस्थान के यूथ कांग्रेस के नेता सुमित भगासरा ने आज जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूथ कांग्रेस के चुनाव में फर्जीवाड़े के आरोप लगाए। संगठन पर भी सुमित भगासरा ने काफी आरोप लगाए, इसके अलावा सुमित ने इस चुनाव में हुए विवाद को लेकर कई सबूत भी पेश किए हैं। हम आपको बता दे कि यूथ कांग्रेस के चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, इन चुनावों के परिणाम में सुमित भगासरा को सबसे ज्यादा वोट मिले और सुमित प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित हुए, उसके बाद अप्रेल में इन चुनावों के परिणाम बदल दिए गए और लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। इस मामले को लेकर सुमित भगासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो नीचे दिए गए वीडियो में हैं।


Tnxx for comment