विश्वेंद्र सिंह ने अर्जुन से की पायलट की तुलना, लिखा-कभी महाभारत का 'युद्ध' नहीं हारेगा, वो 'बाण' जीत का मारेगा

Faris Khan
0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पक्ष के विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग को राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद राजस्थान में हलचल मची हुई। पायलट खेमे के विधायक भी विधानसभा की इस कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इस बीच पायलट समर्थक विधायक और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सचिन पायलट की तुलना अर्जुन से की।



विश्वेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, वो अर्जुन है ,कभी महाभारत का 'युद्ध' नहीं हारेगा, साथियों! विश्वास करो! वो "बाण" जीत का मारेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बागी हुए पायलट खेमे के विधायक विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से बर्खास्त किया जा चुका है।

 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default