राजस्थान की बाड़ेबंदी अब जयपुर से जैसलमेर पहुंच गई है। सीएम गहलोत अपने विधायकों के साथ शुक्रवार को जैसलमेर पहुंच गए, अब अगले 15 दिनों तक पूरी सरकार जैसलमेर की होटल में बंद रहेगी। उधर दूसरी ओर बागी हुए सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर में है, यह कैम्प भी 20 दिनों से गायब है और आने वाले 15 दिनों तक पायलट कैम्प भी हरियाणा के मानेसर या गुड़गांव में ही रह सकता है। 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में दोनों कैम्प विधानसभा में भाग लेने जयपुर आएंगे, तब तक यह बाड़ेबंदी जारी रहेगी।
गहलोत कैम्प से ये 11 विधायक जा सकते है पायलट कैम्प में
इस बीच एक खबर ऐसी भी आ रही है कि 11 विधायक ऐसे है, जो जैसलमेर से कभी भी हरियाणा में बैठे पायलट कैम्प के पास जा सकते है। इन 11 विधायकों में ऐसे विधायक शामिल है, जो पायलट के नजदीक है, लेकिन अभी गहलोत कैम्प में है। इन विधायकों में रोहित बोहरा, रामनारायण मीणा, चेतन डूडी, भरत सिंह, जाहिदा खान, दिव्या मदरेणा, भजनलाल जाटव, प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार शामिल है, ये सभी विधायक सीएम गहलोत से खासा नाराज है, ऐसे में यह विधायक सीएम गहलोत की बाड़ेबंदी छोड़कर जा सकते है।
अगर यह विधायक पायलट कैम्प में चले जाते है, तो गहलोत सरकार का गिरना पूरी तरह से तय है। हालांकि यह आने वाले समय मे पता चलेगा कि यह विधायक कहाँ रहते है और कहाँ नहीं?

Tnxx for comment