राजस्थान में उठा सियासी संकट अब 19 दिनों बाद भी नहीं रुका, अब सीएम गहलोत अपने सभी विधायकों को लेकर जैसलमेर जा रहे है, 19 दिन तक 100 विधायक, मंत्री और सीएम गहलोत जयपुर की एक बड़ी होटल में बंद थे। 19 दिनों तक सरकार बाड़ेबंदी से चलती रही है, वो भी इस समय जब देश-प्रदेश में कोरोना महामारी इस कदर बढ़ रही है, हर दिन हजारों कोरोना मरीज सामने आ रहे है। अब 19 दिन बाद भी एक बार सरकार राजधानी से दूर जैसलमेर में जाकर बाड़ेबंदी में जाना चाहती है, लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जैसलमेर से इस कोरोना काल मे सरकार चल पाएगी??
सभी विधायक, मंत्री जैसलमेर के एक होटल में बंद हो जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में जनता कोरोना से त्रस्त आ गई है। क्या ऐसे समय में राजस्थान की जनता बिना सरकार के जीवन व्यापन कर पायेगी? अब आने वाले 15 दिनों तक सरकार जैसलमेर में रहेगी। इस हिसाब से 1 महीने से ज्यादा गहलोत सरकार बाड़ेबंदी में रहेगी। क्या इस तरह सरकार चलाने का कोई औचित्य है? उसके बाद भी क्या पता किस तरह की बाड़ेबंदी आगे हो? कैसे मंत्रियों के विभाग बिना मंत्रियों के काम करेंगें?

Tnxx for comment