आखिर वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, बोली- कांग्रेस के अंर्तकलह के कारण जनता को नुकसान

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच अब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुप्पी तोड़ दी। वसुंधरा राजे एक सफ्ताह बाद पहली बार इस पूरे सियासी घमासान पर बोली है। वसुंधरा राजे ने आज इस घटनाक्रम पर ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के कारण आज राजस्थान की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि जब राजस्थान में कोरोना के कारण 500 लोगों की मौत हो गई, 28000 लोग कोरोना मरीज हो गए, जब राजस्थान में किसानों को टिड्डी परेशान कर रही हो, जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया, प्रदेश में बिजली समस्या जोरों पर है, ऐसे समय मे कांग्रेस की आंतरिक कलह के कारण आज राजस्थान की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाने का प्रयास कर रही है, सरकार के लिए सिर्फ जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए, सरकार को कभी तो जनता के बारे में सोचना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default