शनिवार को नागौर में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 49 नए कोरोना मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



भारत में इन दिनों कोरोना का कहर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वही राजस्थान प्रदेश में भी 1000 से ज्यादा केस हर दिन मिलते जा रहे है। शनिवार को राजस्थान के नागौर जिले में एक साथ 49 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1279 हो गई। नागौर जिले में अब तक 23 मौत हो गई, इनमें 1 मौत शनिवार को हुई थी। नागौर जिले में अब तक 968 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। नागौर जिले में अब तक 37 हजार से ऊँपर लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

शनिवार को नागौर के नागौर उपखण्ड में 15 मरीज मिले, इनमें 9 मरीज नागौर शहर के थे, बाकी 6 मरीज नागौर के ताऊसर के रहने वाले थे। शनिवार को जायल तहसील में 3 मरीज मिले, रियाबड़ी में 1 मरीज, परबतसर में 4 मरीज, डीडवाना तहसील में 6 मरीज मिले। कुचामन तहसील में 2 मरीज मिले तो मकराना में 11 नए कोरोना मरीज मिले।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default