क्या गहलोत राज में अब विधायकों के बाद पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है?

Faris Khan
0

जयपुर। अगर इन दिनों राजस्थान का नाम हर किसी की जुबां पर है तो उसकी वजह है राजस्थान का सियासी संकट, जो फिलहाल खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन सियासी घटनाओं के इतर चुरू जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां अफसरशाही का एक ऐसा चेहरा सामने आया कि एक पत्रकार को पत्रकारिता करना महंगा पड़ गया।


जी हां, चुरू जिले के सरदारशहर में जलदाय विभाग में एक टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार गजेंद्र सिंह चौहान के साथ अधिशासी अभियंता गोविंद जांगिड़ का कथित बदसलूकी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में जलदाय विभाग में स्थानीय कॉलोनी के लोगों का एक विरोध प्रदर्शन कवर करने गए पत्रकार को अधिकारी धक्का देकर विभाग के प्रवेश द्वार से बाहर धकेल रहे हैं।


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पत्रकार के समर्थन में कई वरिष्ठ पत्रकार सामने आए हैं और इस घटना पर विरोध दर्ज कराया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने इस पूरे मसले पर गहलोत सरकार को खतरे में बताते हुए सरकारी अधिकारियों पर चुटकी ली है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default